स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.
ककांग्रेस पार्टी बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने, अडानी कंपनी के स्मार्ट मीटरों को हटाने और पूर्ववर्ती सरकार की ‘400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना’ को पुनः लागू करने की मांग को लेकर 1 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रही है. आरोप है कि भाजपा सरकार अपनी मनमानी करते हुए आम जनता को महगाई की ओर ढकेल रहा है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के संसद में दिए बयान के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह वैकल्पिक हैं और बिना उपभोक्ता की सहमति के इसे लगाना गैर-कानूनी है.इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में इसे जबरन थोपा जा रहा है.
कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगे रखी हैं, इसमें बिजली की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस ली जाएं और दाम घटाए जाएं. 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना’ पुनः लागू की जाए. अडानी कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को वापस लिया जाए, शामिल है.
The post स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


