होम Chhattisgarh सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा
Chhattisgarh

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

WhatsApp Facebook
सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान करना बेहद शुभ माना जाता है.

इस बार सावन महीने का शुभारंभ श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग के अत्यंत दुर्लभ संयोग के साथ हुआ है। यह पूरा महीना देवाधिदेव महादेव को समर्पित है, जिसमें पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

 

 

सावन शिवरात्रि का महत्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि को कामना पूर्ति शिवरात्रि माना गया है. इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का एक साथ पूजन करना अत्यंत मंगलकारी होता है.

 

11 अगस्त को शिवरात्रि

पंडितों का कहना है कि श्रावण मास की मासिक शिवरात्रि इस बार 11 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और विशेष अनुष्ठान करने से कई गुना पुण्य मिलता है.

 

पहली सोमवारी 3 अगस्त

सावन की पहली सोमवारी 3 अगस्त को पड़ेगी, जबकि दूसरी सोमवारी 10 अगस्त को मनाई जाएगी. इन तिथियों पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

 

तीसरी और चौथी सोमवार

सावन की तीसरी सोमवारी 17 अगस्त और चौथी सोमवारी 24 अगस्त को होगी.इन शुभ अवसरों पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार और महाकाल आरती का आयोजन किया जाएगा.

 

रक्षाबंधन 28 अगस्त को

सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार इस बार 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसके साथ ही एक महीने तक चलने वाले पवित्र श्रावणी मेले का भी समापन हो जाएगा. इन सभी सोमवार को भगवान जी का विशेष अभिषेक और आराधना करना चाहिए.

The post सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)