होम › Chhattisgarh › सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई
Chhattisgarh

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

WhatsApp Facebook
सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और माताओं के साथ आत्मीय समय बिताया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।

 

समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म आयोजित की गई। मंत्रियों ने स्वयं इस रस्म में शामिल होकर गर्भवती माताओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पोषण किट वितरित किए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला के स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बच्चे के जन्म के बाद उसके समुचित पोषण और स्वस्थ विकास की जिम्मेदारी भी पूरे परिवार की होती है।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। मंत्रियों ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे पढ़ाई, खेल-कूद और आंगनबाड़ी केंद्र में होने वाली दैनिक गतिविधियों के बारे में सहज बातचीत की। बच्चों ने भी उत्साह के साथ अतिथियों का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और आनंदमय हो गया।

 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्रियों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मंत्रियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य की जानकारी ली। प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।

 

‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ का उद्देश्य केवल शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी केंद्रों और स्थानीय समुदाय के बीच मजबूत एवं आत्मीय संबंध स्थापित करना भी रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पोषण की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, परियोजना अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, हितग्राही महिलाएं और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

The post सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)