होम › Chhattisgarh › Durg Fake cigarettes seized: दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट में 2 लाख से ज्यादा की प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट जब्त, SSD ट्रेडर्स पर छापा, दो गिरफ्तार
Chhattisgarh

Durg Fake cigarettes seized: दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट में 2 लाख से ज्यादा की प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट जब्त, SSD ट्रेडर्स पर छापा, दो गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Durg Fake cigarettes seized: दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट में 2 लाख से ज्यादा की प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट जब्त, SSD ट्रेडर्स पर छापा, दो गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35566-indira-market-durg-fake-cigarettes-seized-ssd-traders-raider Durg Fake cigarettes seized: दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट में 2 लाख से ज्यादा की प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट जब्त, SSD ट्रेडर्स पर छापा, दो गिरफ्तार

Durg Fake cigarettes seized: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट स्थित SSD ट्रेडर्स पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रीमियम ब्रांड की नकली सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 2 लाख 7 हजार रुपए कीमत की 18 हजार नकली सिगरेट और पैकिंग सामग्री जब्त की है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को एक बड़ी सिगरेट निर्माण कंपनी के अधिकृत फील्ड ऑफिसर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता को सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित SSD ट्रेडर्स में उनकी कंपनी के ब्रांड नाम का गलत इस्तेमाल कर धड़ल्ले से नकली सिगरेट बेची जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने तुरंत दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान दुकान के भीतर बड़े पैमाने पर ब्रांडेड कंपनी के नाम से तैयार नकली सिगरेट बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कुल 18,000 नकली सिगरेट और उससे जुड़ी पैकिंग सामग्री जब्त की है। नकली पैकेटों पर असली की तरह दिखने के लिए MRP 115 रुपए और QR कोड तक छापे गए थे, ताकि ग्राहकों को आसानी से धोखा दिया जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में ग्राहकों को असली बताकर नकली सिगरेट बेच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों मेंविशाल जसवानी (36 वर्ष), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली औरनिखिल सिहानी (29 वर्ष), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Durg Fake cigarettes seized: नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

सिटी कोतवाली पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह नकली सिगरेट आखिर कहां से बनकर आती थी और दुर्ग शहर की किन-किन अन्य दुकानों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के गिरेबान तक भी जल्द हाथ डालने की तैयारी की जा रही है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)