होम Technology शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक, 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
Technology

शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक, 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Facebook
शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक, 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39992-bihar शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र-शिक्षक, 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

पटना: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित डेजावू स्कूल ऑफ इनोवेशन में शिक्षक की पिटाई के विरोध में बुधवार को निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों से जुड़े शिक्षक व छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकालकर घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कई निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान भी प्रदर्शन के समर्थन में रहे।

5 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स और एसोसिएशन ऑफ बिहार एकेडमिक इंस्टीट्यूशन ने 23 सितंबर को निजी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद रखने का आह्वान किया था। संगठनों ने चेतावनी दी कि पांच दिनों के भीतर शिक्षक से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

छात्रा से मारपीट के आरोप के बाद हुआ विवाद

मामला शिक्षक प्रिंस कुमार पर छात्रा की पिटाई के आरोप से शुरू हुआ था। इसके बाद छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

पुलिस के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कूल की निदेशक गरिमा विशाल के बयान पर जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता, छात्रा के पिता गरीबनाथ साह समेत चार लोगों पर शिक्षक से मारपीट का केस दर्ज हुआ है। वहीं, छात्रा की मां रेशमी देवी के बयान पर शिक्षक प्रिंस कुमार के खिलाफ बच्ची से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)