होम Chhattisgarh लोक कलाकारों के लिए प्रोत्साहन योजना 2026, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Chhattisgarh

लोक कलाकारों के लिए प्रोत्साहन योजना 2026, आवेदन प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Facebook
लोक कलाकारों के लिए प्रोत्साहन योजना 2026, आवेदन प्रक्रिया शुरू

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा देना, कलाकारों को सम्मान देना और कला दलों के सतत विकास को नई दिशा प्रदान करना है।

 

इस योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कला, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पाक कला और सौंदर्यकला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन प्रपत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [www.cgculture.in](http://www.cgculture.in) पर उपलब्ध हैं, साथ ही नया रायपुर स्थित संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

योजना के तहत पात्र कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 12 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से दी जाएगी। यह राशि वर्ष में एक बार प्रदान की जाएगी।

 

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय सभी स्रोतों से 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाता विवरण, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

 

आवेदन भेजने का पता है— संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़) – 492018। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक है।

 

प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदनों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा और समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

 

यह योजना प्रदेश की लोक कला परंपराओं को संरक्षित करने, कलाकारों को आर्थिक संबल देने और नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक धरोहर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

The post लोक कलाकारों के लिए प्रोत्साहन योजना 2026, आवेदन प्रक्रिया शुरू appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)