होम › Chhattisgarh › मदकूद्वीप पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
Chhattisgarh

मदकूद्वीप पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Facebook
मदकूद्वीप पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल हरिहर क्षेत्र केदार मदकूद्वीप पहुंचकर प्राचीन रामाश्रय और गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कन्या भोज में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में कन्याओं को शक्ति का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राचीन धार्मिक परंपराओं, पुरातात्विक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण प्रदेश है। मदकूद्वीप भी राज्य की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहरों में शामिल है, जहां इतिहास, आस्था और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल नई पीढ़ी को प्रदेश की गौरवशाली विरासत से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने पुरातत्व विभाग द्वारा स्थापित मंदिर संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित पुरातात्विक धरोहरों और ऐतिहासिक अवशेषों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें मदकूद्वीप के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण एवं संवर्धन बेहद महत्वपूर्ण है। ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियां नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास से जोड़ने वाली अमूल्य निधि हैं।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला और पुन्नू लाल मोहले, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

The post मदकूद्वीप पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)