होम Technology बला की खूबसूरत ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सफेद गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी
Technology

बला की खूबसूरत ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सफेद गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी

WhatsApp Facebook
बला की खूबसूरत ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सफेद गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38839-mahira-khan बला की खूबसूरत ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सफेद गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी

मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी है। 41 साल की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। सफेद रंग के लूज गाउन में माहिरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

लिखा- हम प्लान बनाते हैं, फिर अल्लाह का प्लान होता है

माहिरा ने प्रेग्नेंसी की घोषणा के लिए कोई लंबा पोस्ट नहीं लिखा। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, ‘हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।’ तस्वीर में वह एक हाथ अपने पेट पर रखे नजर आ रही हैं। उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सलीम करीम के साथ पहला बच्चा

माहिरा ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। अब दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। हालांकि, माहिरा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके पहले पति अली अस्करी से 17 साल का बेटा अजलान है।

38838-mahira-khan-1 बला की खूबसूरत ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सफेद गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी

 

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी रहीं चर्चा में

प्रेग्नेंसी की खबर ऐसे समय आई है, जब माहिरा टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी नजर आईं। वह फेस्टिवल के ‘कम्युनिटी इम्पैक्ट’ प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनीं और सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित भी हुईं।

‘रईस’ से बॉलीवुड में रखा था कदम

माहिरा खान ने पाकिस्तानी टीवी शो ‘हमसफर’ से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने ‘शहर-ए-जात’, ‘सदके तुम्हारे’, ‘बिन रोये’, ‘सुपरस्टार’ और ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। 2017 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)