होम Technology नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी
Technology

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

WhatsApp Facebook
नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

 

26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं, चितवन में अब तक 321 शव बरामद किए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एक शव पर तीन परिवारों ने दावा किया है, जिसके बाद उसकी पहचान के लिए DNA जांच कराई जाएगी।

IMG-20260901-WA0005-300x200 नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

 

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में नेपाल सेना समेत हजारों सुरक्षाकर्मी और हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं।

IMG-20260901-WA0006-300x136 नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं, कई परिवार अभी भी अपने लापता परिजनों की तलाश में जुटे हैं। सेना और बचाव दल मुश्किल हालात के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं।तिब्बत में भी राहत और बचाव अभियान जारी है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण रेस्क्यू टीमों को कई जगहों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

The post नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)