होम Technology दिल्ली में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, बाहर बुलाकर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं थी गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Technology

दिल्ली में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, बाहर बुलाकर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं थी गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Facebook
दिल्ली में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, बाहर बुलाकर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं थी गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39024-ny दिल्ली में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, बाहर बुलाकर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं थी गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ के बाहर हुई। बाइक सवार दो हमलावरों ने विजय को जिम से बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

15 से 20 राउंड फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। मौके से आठ से ज्यादा खोखे और एक कारतूस मिला है। विजय को कई गोलियां लगी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई।

गैंग ने ली जिम्मेदारी

हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट सामने आई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पुलिस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई हैं।

पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका सामने आई है। हालांकि, पुरानी पारिवारिक रंजिश और गैंगवार समेत अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। हमलावरों को विजय के जिम में होने की जानकारी थी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

परिवार ने विवाद से किया इनकार

विजय की पत्नी रितु और बहन सुधा ने किसी व्यक्तिगत विवाद से इनकार किया है। परिवार के मुताबिक, विजय रोज सुबह जिम जाता था और अपने काम में व्यस्त रहता था। परिवार को आशंका है कि गांव की पुरानी रंजिश के चलते विजय को निशाना बनाया गया।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई

हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और SSB तैनात की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही हत्या के पीछे के कारण और हमलावरों के नेटवर्क की जांच जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)