होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

 

मैच की शुरुआत में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इन मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रही। इसके बावजूद ओम कुमार यादव ने जीतू हेमला के पास पर शानदार डिफ्लेक्शन करते हुए गोल किया और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाने का खामियाजा टीम को आगे भुगतना पड़ा।

 

दूसरे क्वार्टर में सुरेंद्र सिंह की अगुवाई वाली न्यायधानी नाइट्स ने जोरदार वापसी की। सुखवेद निर्मलकर ने फील्ड गोल कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद शादाब अहमद खान ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। कुछ ही देर बाद चिराग ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर न्यायधानी नाइट्स की बढ़त 3-1 कर दी। पहले हाफ में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स का दबदबा रहने के बावजूद टीम गोल के मामले में पिछड़ गई।

 

तीसरे क्वार्टर में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने वापसी की कोशिश की। टीम को मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर आशीष तानी पूर्ति ने गोल कर अंतर कम किया। हालांकि, न्यायधानी नाइट्स की ओर से चिराग ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया।

 

मैच के अंतिम चरण में आशीष तानी पूर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की उम्मीदें फिर जगा दीं। लेकिन न्यायधानी नाइट्स के सोनू ने एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इस तरह न्यायधानी नाइट्स ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम किया।

 

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए चिराग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि आशीष तानी पूर्ति को स्ट्राइकर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मुकाबला देखने पहुंचे। उन्होंने मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

 

# चक्रधर चैंपियंस की लगातार दूसरी जीत, सेमीफाइनल की उम्मीद मजबूत

 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक अन्य मुकाबले में चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में पहुंचने के और करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर, राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

 

चक्रधर चैंपियंस के लिए परमप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए दो गोल किए। वहीं, राजधानी रॉयल्स की ओर से रौशन ने गोल किया। लगातार दो मैच हारने के बाद राजधानी रॉयल्स के लिए सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है। टीम को अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने शेष मैच जीतने होंगे।

 

# रविवार को होंगे दो अहम मुकाबले

 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स का सामना बैलाडीला बुल्स से होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और मैनपाट टाइटन्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों के नतीजे सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल टीमों की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।

The post छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)