होम Chhattisgarh गुरु पूर्णिमा पर बनोरा अघोर पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद
Chhattisgarh

गुरु पूर्णिमा पर बनोरा अघोर पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद

WhatsApp Facebook
गुरु पूर्णिमा पर बनोरा अघोर पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 29 जुलाई 2026। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

मुख्यमंत्री ने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

The post गुरु पूर्णिमा पर बनोरा अघोर पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)