होम Technology गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, कार मालिक ने क्या कहा?
Technology

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, कार मालिक ने क्या कहा?

WhatsApp Facebook
गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, कार मालिक ने क्या कहा?

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38991-biker-girl गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, कार मालिक ने क्या कहा?

नई दिल्ली: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सिया अपनी अप्रिलिया RS 457 बाइक से बाइकिंग ग्रुप के साथ जा रही थीं। पूरी घटना बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सिया ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर घटना की जानकारी दी।

कार मालिक ने बताई अपनी बात

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस मारुति सुजुकी सियाज से टक्कर हुई, वह पलवल निवासी मनीष के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार का नंबर HR30Y4949 बताया गया है। मनीष ने कहा, “मैं आर्मी में काम करता हूं और अभी असम में ड्यूटी पर हूं।” उन्होंने बताया कि रविवार को उनके दोस्त ने परिवार से कार उधार ली थी।

मनीष ने कहा, “कल एक दोस्त ने मुझसे कार उधार ली थी। मेरे परिवार ने उसे चाबियां दीं। उसका नाम कल्याण है। वही कार चला रहा था। मुझे इस घटना के बारे में वीडियो देखने और लोगों के कॉल आने के बाद ही पता चला।”

पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लिया है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कही है।

सिया ने वीडियो में लगाया पीछा करने का आरोप

सिया के मुताबिक, कार सवार लोग आक्रामक व्यवहार कर रहे थे। दूरी बनाए रखने को कहने के बाद भी कार उनका पीछा करती रही। आरोप है कि ड्राइवर ने बाइक के आगे कट मारने की कोशिश की और इसी दौरान कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार मौके से भाग गई।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)