होम Technology CG Crime : लिफ्ट मांगकर रची लूट की साजिश, पैसे नहीं मिलने पर चौकीदार की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में
Technology

CG Crime : लिफ्ट मांगकर रची लूट की साजिश, पैसे नहीं मिलने पर चौकीदार की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में

WhatsApp Facebook
CG Crime : लिफ्ट मांगकर रची लूट की साजिश, पैसे नहीं मिलने पर चौकीदार की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34596-untitled CG Crime : लिफ्ट मांगकर रची लूट की साजिश, पैसे नहीं मिलने पर चौकीदार की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले में लूट की कोशिश ने एक चौकीदार की जान ले ली। बाइक से घर लौट रहे चौकीदार से पहले दो नाबालिगों ने लिफ्ट मांगी और फिर रास्ते में पैसे देने से इनकार करने पर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल चौकीदार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है, जो खोखरा गांव का निवासी था और चौकीदार के रूप में कार्यरत था। रविवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जांजगीर के बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिगों ने उससे लिफ्ट मांगी।

कुछ दूरी तय करने के बाद दोनों ने राजेश से पैसों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए राजेश बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन दोनों ने उसका पीछा कर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और रात में ही दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का सामने आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)