होम › Chhattisgarh › आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा
Chhattisgarh

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

WhatsApp Facebook
आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत वायरल हो रहा है जो भावुक करने वाला है. वीडियो में एसपी अंकिता शर्मा प्रसिद्ध मां पाताल भैरवी मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक भावुक नजर आईं और माता के चरणों में उनकी आंखें छलक आईं. उनका यह रूप देखकर हर कोई हैरान और उनके इस सहज मानवीय स्वभाव से प्रभावित है. 

IMG-20261020-WA0040-240x300 आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

IPS अंकिता शर्मा हाल ही में राजनांदगांव के आस्था के केंद्र मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंची थीं. माता के दर्शन और पूजन के दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में लीन हो गईं. गर्भगृह में माता के दर्शन करते ही वे अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं. मंदिर परिसर में मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उनके इस पल को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. इस वीडियो को लोग न केवल बड़े पैमाने पर देख रहे हैं, बल्कि एक सख्त पुलिस अधिकारी के भीतर छिपी एक संवेदनशील इंसान की इस छवि को खूब सराह भी रहे हैं.

IMG-20261020-WA0042-240x300 आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

इसके पहले सुबह एक दूसरा वीडियो में बेहद चर्चा में रहा था जिसमें पुलिस अधिकारी साड़ी पहने हुए नजर आई थी. उन्होंने कई गन रखी हुईं थी जिसे लेकर वह हवाई फायरिंग करती नजर आईं. इसके बाद सभी अधिकारी के साथ शास्त्र पूजा भी किया.

The post आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)