होम › Chhattisgarh › स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Chhattisgarh

स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

WhatsApp Facebook
स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

डॉ. ममता साहू ने सबसे पहले महिला आयोग परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन किया।

 

इसके बाद डॉ. ममता साहू न्यू राजेंद्र नगर स्थित सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और ध्वजारोहण किया। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

 

समारोह के दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा ज्योति साहू को उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक नवीन बागरेचा, भारवी वैष्णव सहित शिक्षकगण और स्टाफ मौजूद रहे।

IMG-20260816-WA0014-300x261 स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

इसी क्रम में डॉ. ममता साहू ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित रायपुर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यहां विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

 

समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान किया गया। डॉ. ममता साहू ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने वाला प्रत्येक बच्चा अपने परिवार, समाज और देश का गौरव बन सकता है।

 

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

 

डॉ. ममता साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों में राष्ट्रप्रेम, सेवा, सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। महिला आयोग अध्यक्ष ने विद्यार्थियों और नागरिकों से देशहित में जिम्मेदारीपूर्वक योगदान देने का आह्वान किया।

 

 

The post स्वतंत्रता दिवस पर महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)