होम Technology भिवाड़ी से पकड़ा गया सत्य निकेतन हॉस्टल बिल्डिंग का मालिक, हादसे के बाद था फरार, अब तक 7 छात्रों की मौत, मरने वालों में एक दुर्ग का छात्र भी शामिल
Technology

भिवाड़ी से पकड़ा गया सत्य निकेतन हॉस्टल बिल्डिंग का मालिक, हादसे के बाद था फरार, अब तक 7 छात्रों की मौत, मरने वालों में एक दुर्ग का छात्र भी शामिल

WhatsApp Facebook
भिवाड़ी से पकड़ा गया सत्य निकेतन हॉस्टल बिल्डिंग का मालिक, हादसे के बाद था फरार, अब तक 7 छात्रों की मौत, मरने वालों में एक दुर्ग का छात्र भी शामिल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38134-dehli भिवाड़ी से पकड़ा गया सत्य निकेतन हॉस्टल बिल्डिंग का मालिक, हादसे के बाद था फरार, अब तक 7 छात्रों की मौत, मरने वालों में एक दुर्ग का छात्र भी शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। हादसे के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बेसमेंट में चल रहा था मरम्मत का काम

पुलिस के मुताबिक, इमारत का इस्तेमाल पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में हो रहा था। आरोप है कि हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग गिर गई। मामले में साउथ कैंपस थाने में हरिराम बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

10 टीमें कर रही थीं तलाश

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने मालिक की तलाश के लिए 10 टीमें लगाई थीं। कई राज्यों में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। अब भिवाड़ी से हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस हादसे की वजह और इमारत के रखरखाव से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

7 छात्रों की मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें 7 छात्रों की मौत हो चुकी है। कुछ लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, NDRF और DDMA की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

मृतकों के नाम

अभिषेक, पिता संतोष कुमार, निवासी रेनूकूट, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।

युवराज सोनी, पिता कन्हैया लाल सोनी, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़।

पवन, पिता विशंभरनाथ, निवासी बाबा दयाराम नगर, औरेया, उत्तर प्रदेश।

अर्पित जहज, पिता भूपेंद्र जहज, निवासी 60, जय बजरंग नगर, देवास, मध्य प्रदेश।

अक्षत सिंह यादव, पिता मंता सिंह यादव, निवासी 387, दुबे कॉलोनी, कटनी, मध्य प्रदेश।

सुरेंद्र सिंह, पिता केवल सिंह, निवासी अर्जुन नगर, दिल्ली।

एक व्यक्ति की पहचान अभी अज्ञात है। उसके नाम, पिता के नाम और पते की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)