होम › Technology › दिल्ली में अब AI संभालेगा ट्रैफिक: इमरजेंसी व्हीकल आते ही खुद ग्रीन होंगी लाइटें, ITMS को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
Technology

दिल्ली में अब AI संभालेगा ट्रैफिक: इमरजेंसी व्हीकल आते ही खुद ग्रीन होंगी लाइटें, ITMS को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

WhatsApp Facebook
दिल्ली में अब AI संभालेगा ट्रैफिक: इमरजेंसी व्हीकल आते ही खुद ग्रीन होंगी लाइटें, ITMS को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40980-delhi-traffic-itms दिल्ली में अब AI संभालेगा ट्रैफिक: इमरजेंसी व्हीकल आते ही खुद ग्रीन होंगी लाइटें, ITMS को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली: दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹1,789.52 करोड़ के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को मंजूरी दी है। इसे दिल्ली पुलिस लागू करेगी। सिस्टम AI और रियल टाइम डेटा की मदद से ट्रैफिक को नियंत्रित करेगा। इसका उद्देश्य जाम कम करना और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को बेहतर बनाना है।

एंबुलेंस आते ही बन सकेगा ग्रीन कॉरिडोर

ITMS की खास सुविधा इमरजेंसी वाहनों के लिए होगी। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य चिन्हित वाहनों की लाइव लोकेशन सिस्टम ट्रैक कर सकेगा। इनके रास्ते में आने वाले सिग्नल जरूरत के अनुसार अपने आप ग्रीन किए जा सकेंगे। इससे ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए पुलिस या ट्रैफिक अधिकारी को अलग से सूचना देने की जरूरत कम होगी।

ट्रैफिक देखकर खुद बदलेगी सिग्नल टाइमिंग

AI आधारित कैमरे सड़क पर वाहनों की संख्या और ट्रैफिक की रफ्तार का आकलन करेंगे। इसके आधार पर सिग्नल की रेड-ग्रीन टाइमिंग अपने आप बदलेगी। ज्यादा ट्रैफिक वाले रास्ते को ज्यादा समय और खाली रास्ते को कम समय दिया जा सकेगा। हादसे या जाम की जानकारी भी सिस्टम कंट्रोल सेंटर तक पहुंचाएगा।

नियम तोड़ने वालों पर भी नजर

सिस्टम रेड लाइट जंप, स्टॉप लाइन पार करने, ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट और वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने जैसे उल्लंघनों को कैमरे से रिकॉर्ड कर सकेगा। अवैध पार्किंग और गलत या अमान्य नंबर प्लेट की भी पहचान की जा सकेगी।

जाम के साथ सड़क की समस्याएं भी दिखेंगी

AI कैमरों से सड़क पर गड्ढे, कचरा और आवारा पशुओं की पहचान भी की जा सकेगी। बिना ढके मलबा ले जाने वाले ट्रकों और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने जैसी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए सेंट्रल कमांड सेंटर से निगरानी की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)