होम › Technology › Flydubai Flight: पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला? जानिए प्लेन में क्यों रखा जाता है Crash Axe, सुरक्षा में चूक या जरूरी
Technology

Flydubai Flight: पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला? जानिए प्लेन में क्यों रखा जाता है Crash Axe, सुरक्षा में चूक या जरूरी

WhatsApp Facebook
Flydubai Flight: पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला? जानिए प्लेन में क्यों रखा जाता है Crash Axe, सुरक्षा में चूक या जरूरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41020-captain-smith-fludubai Flydubai Flight: पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हुआ था हमला? जानिए प्लेन में क्यों रखा जाता है Crash Axe, सुरक्षा में चूक या जरूरी

नई दिल्ली। Flydubai की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले के बाद एक सवाल ने सबका ध्यान खींचा है—आखिर विमान के बेहद सुरक्षित कॉकपिट के अंदर हमलावर के हाथ में धारदार हथियार आया कैसे? शुरुआती रिपोर्टों में चाकू से हमले की बात सामने आई थी, लेकिन अब कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हमले में विमान में रखा Crash Axe यानी आपातकालीन कुल्हाड़ी इस्तेमाल की गई हो सकती है।

क्या हुआ था Flydubai की फ्लाइट में?

Flydubai की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच अचानक झड़प हुई और सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया।

रिपोर्टों के मुताबिक स्मित मच्छर गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की। इसके बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग हुई।

भारतीय पायलट के इस कदम की भारत और इजरायल के नेताओं समेत कई लोगों ने सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की है।

क्या सच में कुल्हाड़ी से किया गया था हमला?

यही इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल है। घटना के शुरुआती विवरण में यात्रियों ने एक व्यक्ति के हाथ में चाकू जैसी वस्तु देखने की बात कही थी। बाद में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि हमलावर ने विमान में मौजूद Crash Axe का इस्तेमाल हुआ था।

आखिर विमान में कुल्हाड़ी क्यों रखी जाती है?

यह सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि आम तौर पर विमान में कुल्हाड़ी सुनकर लोगों को लगता है कि यह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक उपकरण होगा। असल में Crash Axe विमान का अनिवार्य आपातकालीन उपकरण है।

इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति पर हमला करना नहीं, बल्कि दुर्घटना या आग जैसी आपात स्थिति में बचाव कार्य में मदद करना है।

उदाहरण के लिए विमान की किसी दीवार, पैनल या दूसरी संरचना के पीछे कोई हिस्सा फंस गया हो और सामान्य रास्ते से वहां पहुंचना संभव न हो, तो Crash Axe जैसी emergency tool का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यूरोपीय विमानन सुरक्षा नियमों के मुताबिक 5,700 किलोग्राम से ज्यादा अधिकतम टेकऑफ वजन या नौ से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले संबंधित विमानों में कम से कम एक Crash Axe या Crowbar फ्लाइट क्रू कंपार्टमेंट में होना चाहिए। 200 से अधिक सीटों वाले विमानों में अतिरिक्त उपकरण की व्यवस्था भी निर्धारित है।

Crash Axe को यात्रियों से दूर क्यों रखा जाता है?

Crash Axe का इस्तेमाल केवल आपातकालीन स्थिति में प्रशिक्षित क्रू द्वारा किया जाना होता है। इसलिए इसे आमतौर पर ऐसी जगह रखा जाता है जहां वह यात्रियों को दिखाई न दे।

EASA के नियमों में यात्री क्षेत्र में रखे गए Crash Axe/Crowbar को यात्रियों की नजर से छिपाकर रखने की व्यवस्था बताई गई है।

यानी विमान में यह उपकरण इसलिए नहीं होता कि किसी तरह का हथियार उपलब्ध रहे, बल्कि इसका मूल उद्देश्य आपातकालीन बचाव और विमान की संरचना तक पहुंचने के लिए रखा जाता है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)