होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। आर्थिक तंगी के कारण बेटे के महंगे इलाज को लेकर चिंतित किसान परिवार को अब उसके बेहतर उपचार की उम्मीद जगी है।

 

रिमोन अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचा था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में उठाकर दुलारा और उसके स्वास्थ्य तथा उपचार के बारे में परिजनों से जानकारी ली। परिवार की आर्थिक स्थिति और इलाज पर होने वाले खर्च का पता चलने पर उन्होंने तत्काल 12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

IMG-20261011-WA0012-300x213 छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने रिमोन के माता-पिता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह केवल आपका नहीं, हमारा भी बेटा है। इसके स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रिमोन के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार उसके उपचार के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

 

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है 10 वर्षीय रिमोन

 

सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम धुरकोट निवासी रिमोन टंडन आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन की कमी (टाइप ए-1) जैसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। चिकित्सकों के अनुसार, उसके उपचार के लिए विशेष चिकित्सा की आवश्यकता है, जिस पर लगभग 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। किसान परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना मुश्किल था।

 

रिमोन के पिता अजय कुमार टंडन खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के बीच बेटे की बीमारी और महंगे इलाज के खर्च ने परिवार की चिंता बढ़ा दी थी। एक ओर बच्चे को जल्द उपचार दिलाना जरूरी था, तो दूसरी ओर लाखों रुपये की व्यवस्था करना परिवार की आर्थिक क्षमता से बाहर था। मुख्यमंत्री द्वारा सहायता स्वीकृत किए जाने से परिवार को अब उपचार की दिशा में आगे बढ़ने का सहारा मिला है।

 

किसान पिता ने जताया आभार

 

रिमोन के पिता अजय कुमार टंडन ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बेटे के इलाज के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना उनके परिवार के लिए संभव नहीं था। वे लंबे समय से रिमोन के स्वास्थ्य और उसके उपचार को लेकर चिंतित थे।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी परेशानी को समझते हुए तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इससे परिवार को बड़ा सहारा मिला है और अब उन्हें उम्मीद है कि बेटे को जरूरी उपचार मिल सकेगा। कठिन समय में साथ देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया।

 

रिमोन ने गीत सुनाकर मुख्यमंत्री को कहा धन्यवाद

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। सहायता मिलने से खुश रिमोन ने मुख्यमंत्री को गीत सुनाकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उसका गीत सुना और उसका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रिमोन को मन लगाकर पढ़ाई करने, आगे बढ़ने और स्वस्थ होकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

 

मुख्यमंत्री ने रिमोन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि बच्चे की मुस्कान और उसका स्वस्थ भविष्य ही परिवार और सरकार के लिए खुशी की बात होगी।

 

जरूरतमंद मरीजों के लिए सहारा है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना

 

छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पात्र जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के इलाज पर होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने में मदद करती है।

 

रिमोन के उपचार के लिए 12 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत किए जाने से उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है। अब परिवार को उम्मीद है कि बच्चे को आवश्यक उपचार मिल सकेगा और वह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ पाएगा।

The post छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)