ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार, PM मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह सहायता राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
PM मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में बस हादसे में हुई जनहानि से वे व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे को दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों से बात की और अधिकारियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायलों के इलाज और जरूरी मदद सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Source: Nishaanebaz


