होम › Technology › MP News : खाना परोसने में देरी से भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, अगले दिन फांसी लगाकर दी जान
Technology

MP News : खाना परोसने में देरी से भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, अगले दिन फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Facebook
MP News : खाना परोसने में देरी से भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, अगले दिन फांसी लगाकर दी जान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36290-whatsapp-image-2026-08-20-at-102616-am MP News : खाना परोसने में देरी से भड़का पति, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, अगले दिन फांसी लगाकर दी जान

MP News : अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। खाना परोसने में हुई देरी को लेकर शराब के नशे में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई, वहीं घटना के अगले दिन पति ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, बैंक टोला निवासी धन सिंह उरेती (37) मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। खाना मिलने में देरी को लेकर उसका पत्नी पार्वती बाई से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर धन सिंह ने कुल्हाड़ी से पत्नी के चेहरे पर वार कर दिए। हमले में उसके गाल और कान के पास गंभीर चोटें आईं।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अमरकंटक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई और गिरफ्तारी के डर के बीच 19 अगस्त की दोपहर धन सिंह ने घर में फांसी लगा ली। बेटी के घर पहुंचने पर घटना का पता चला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)