होम › Chhattisgarh › कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात
Chhattisgarh

कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात

WhatsApp Facebook
कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। जिले के जनपद पंचायत बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगारपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का प्रसारण उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी सहभागिता देखने को मिली। ग्रामीणों ने वन मंत्री केदार कश्यप के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रसारण में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रुचि दिखाई।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुंगारपाल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर के जनसरोकारों और सकारात्मक बदलावों से जुड़ने का अवसर ग्रामीणों को मिला।

The post कुंगारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)