होम Chhattisgarh अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
Chhattisgarh

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

WhatsApp Facebook
अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब तक का सबसे तीव्र भूकंप है. भूकंप के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. एजेंसी ने बताया कि समुद्र में लगभग 1 मीटर (करीब 3.28 फीट) ऊंची लहरें उठने की आशंका है. इसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

 

भूकंप के बाद जापान सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी भूकंप चेतावनी जारी की. यह चेतावनी जापान के दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों के लिए जारी की गई है. सरकार की ओर से कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी प्रांतों के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. लोगो को सावधान रहने की अपील की गई है.

The post अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)