होम › National › अकिए आबे से मिले PM मोदी: शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता, वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन
National

अकिए आबे से मिले PM मोदी: शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता, वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन

WhatsApp Facebook
अकिए आबे से मिले PM मोदी: शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता, वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41655-japan-india अकिए आबे से मिले PM मोदी: शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता, वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन

नई दिल्ली: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकिए आबे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कीं। उन्होंने कहा कि अकिए आबे का भारत के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है और वह इस संबंध को काफी महत्व देते हैं।

शिंजो आबे को बताया प्रिय मित्र

पीएम मोदी ने शिंजो आबे को अपना प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आबे की अहम भूमिका रही। मोदी ने कहा, ‘शिंजो आबे एक करीबी दोस्त और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। कल वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का उद्घाटन, भारत-जापान दोस्ती में उनके अमूल्य योगदान के लिए एक उचित सम्मान है।’

वाराणसी में हुआ आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अकिए आबे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। कॉरिडोर में शिंजो आबे के 2015 के काशी दौरे से जुड़ी तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

अकिए आबे हुईं भावुक

कार्यक्रम के दौरान अकिए आबे अपने पति को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर शिंजो आबे आज जीवित होते तो इस खूबसूरत स्मारक को देखकर बेहद खुश होते। उन्होंने भारत के साथ अपने परिवार के लंबे जुड़ाव को भी याद किया।

2022 में हुई थी शिंजो आबे की हत्या

शिंजो आबे की 8 जुलाई 2022 को जापान के नारा शहर में चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से भारत और जापान में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती रही है। पीएम मोदी ने एक बार फिर उनके योगदान को याद करते हुए भारत-जापान दोस्ती में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)