होम › Chhattisgarh › सीएम साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात, बस्तर विकास पर हुई चर्चा
Chhattisgarh

सीएम साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात, बस्तर विकास पर हुई चर्चा

WhatsApp Facebook
सीएम साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात, बस्तर विकास पर हुई चर्चा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

 

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आ रहे बदलावों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

सीएम साय ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और उनकी प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

The post सीएम साय ने स्मृति ईरानी से की मुलाकात, बस्तर विकास पर हुई चर्चा appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)