होम › Technology › सहकारी बैंक खरगोन का 77 वीं वार्षिक साधारण सम्मेलन सम्पन्न
Technology

सहकारी बैंक खरगोन का 77 वीं वार्षिक साधारण सम्मेलन सम्पन्न

WhatsApp Facebook
सहकारी बैंक खरगोन का 77 वीं वार्षिक साधारण सम्मेलन सम्पन्न

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38985-whatsapp-image-2026-09-14-at-74604-pm सहकारी बैंक खरगोन का 77 वीं वार्षिक साधारण सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल: बड़वानी खरगोन-बैंक की 77 वी वार्षिक साधारण सभा संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं बैंक प्रशासक बी. एल. मकवाना के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 12 सितम्बर को कृष्णा होटल एवं रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। बैंक प्र. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संध्या रोकड़े के द्वारा सभा में वर्ष 2025-26 अंकेक्षित लेखा विवरणों को प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष 2025-26 के स्वीकृत बजट अंतर्गत कम या अधिक व्यय की स्वीकृति ली गई एवं वर्ष 2027-28 का राशि रु. 418.41 करोड़ का बजट सभा से पारित कराया गया।

बैंक का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुये श्रीमती रोकड़े ने बताया कि आलोच्य वर्ष 2025-26 में बैंक के द्वारा बी-पेक्स के माध्यम से खरीफ एवं रबी सीजन में राशि रू. 3561.09 करोड़ का ऋण कृषक सदस्यों को शुन्य प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया साथ ही खरगोन बडवानी जिले के अमानतदारों का विश्वास जिला सहकारी बैंक के प्रतीक है जिसके फलस्वरूप बैंक की अमानते राशि रू. 2753.92 करोड़ बैंक द्वारा सदस्यों को पशुपालन कार्यशील पूंजी ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक द्वारा 31.मार्च पर रू.17.59 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

उल्लेखनीय है कि बैंक स्थापना वर्ष से ही निरंतर सदस्य संस्थाओं को लाभांष वितरण कर रही है। इस वर्ष भी 299.00 लाख का लाभांष वितरण किया जावेगा। साथ ही बैंकिंग व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा को दृष्टिगत रखते हुये ग्राहको एवं अमानतदारों को मोबाईल बैंकिंग सुविधाए दी जा रही है तथा बैंक ने स्वयं के एटीएम भी स्थापित किए गये है।

बैठक को संबोधित करते हुये बैंक प्रशासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता बी.एल. मकवाना के द्वारा बताया गया कि सदस्य संस्थाओं के सराहनीय सहयोग एवं मार्गदर्शन के कारण वर्तमान में बैंक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आलोच्य वर्ष में 37000 से भी अधिक नये कृषकों को संस्था सदस्यता प्रदान की गयी है। इस अवसर पर बैंक एवं संस्था कर्मचारियों को विभित्र गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुरूस्कृत भी किया गया है साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सम्मानित भी किया गया।

श्रीमति रोकडे़ ने नाबार्ड, अपेक्स बैंक, जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग, सदस्य संस्थाओं, कृषक सदस्यों एवं अमानतदारों के प्रति प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। साधारण सभा में श्री के. आर आवासे उपायुक्त सहकारिता खरगोन सुश्री योगिता वर्मा सहायक आयुक्त सहकारिता बड़वानी, श्री प्रदीप रावत सहायक आयुक्त सहकारिता बड़वानी (न्यायिक), श्री भुषण जडे़ सहकारी निरीक्षक सहकारिता खरगोन, रविन्द्र महाजन, ललित भावसार, संजय शर्मा, ओमप्रकाश रघुवंशी, राजेश गुप्ता, रूपक असरोदिया एवं संस्था प्रशासक/प्रबंधक भी उपस्थित रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)