होम › Chhattisgarh › सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल, भारत ने हमले की करी कड़ी निंदा
Chhattisgarh

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल, भारत ने हमले की करी कड़ी निंदा

WhatsApp Facebook
सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल, भारत ने हमले की करी कड़ी निंदा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले को लेकर अहम जानकारी सामने आई है, यहां 11 भारतीय घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। इसे लेकर भारत ने बेहद निंदा की है।

 

स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के संपर्क में दूतावास भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह शनिवार को हुए हमले के बाद से हालात पर नजर रख रहा है। घायल भारतीयों की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया है। दूतावास ने कहा कि घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है और नई जानकारी मिलने पर साझा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने 10 अक्टूबर समेत एयरपोर्ट पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की। मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

The post सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल, भारत ने हमले की करी कड़ी निंदा appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)