होम › Chhattisgarh › संदिग्ध दस्तावेज के साथ राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी
Chhattisgarh

संदिग्ध दस्तावेज के साथ राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी

WhatsApp Facebook
संदिग्ध दस्तावेज के साथ राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। राजधानी में संदिग्ध दस्तावेजों के साथ एक और बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाया गया है। इसके पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर से पुलिस ने शेख रेहान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड मिले हैं, जिनकी वैधता और तैयार होने की प्रक्रिया की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शेख रेहान वर्ष 2000 में अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। लंबे समय से रायपुर में रह रहा रेहान संजय नगर में किराये के मकान में रहता था और मोटर मैकेनिक का काम करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को उसके मूल रूप से बांग्लादेश के पार्वतीपुर का निवासी होने की जानकारी मिली है।

 

पुलिस को जानकारी मिली है कि रेहान ने भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर 4 से 5 बार बांग्लादेश की यात्रा की। अब पुलिस इन यात्राओं के रिकॉर्ड, उनके उद्देश्य और पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि उसके पास मौजूद भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कराए गए हो सकते हैं। ऐसे में जांच सिर्फ युवक तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेज किस माध्यम से बनवाए गए और इसमें किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की भूमिका थी या नहीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ATS और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।

The post संदिग्ध दस्तावेज के साथ राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)