होम › Chhattisgarh › विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को किया खारिज
Chhattisgarh

विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को किया खारिज

WhatsApp Facebook
विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को किया खारिज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली. क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के अनन्य भक्त हैं. लेकिन इस बीच ऐसी खबर समाने आई जो विराट को भी विचलित कर दी. विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को खारिज करते हुए इस बात को अफवाह कहा है. उन्होंने आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को खारिज कर दिया है.

कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर इन आरोपों को झूठा, निराधार और तथ्यहीन बताया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए श्रद्धा और सम्मान के कारण आश्रम जाते हैं. दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को आश्रम बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए थे. फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद को लिखी चिट्ठी में उनकी टीम को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए और मामले की जांच की मांग की थी.

इन आरोपों के जवाब में कोहली के प्रवक्ता ने मीडिया से अपील की कि किसी भी दावे को तथ्यों की जांच के बाद ही प्रसारित किया जाए. बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई बार संत प्रेमानंद से मुलाकात कर चुके हैं. उनकी आखिरी मुलाकात 22 जुलाई को हुई थी.

The post विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को किया खारिज appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)