होम › Chhattisgarh › विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम
Chhattisgarh

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

WhatsApp Facebook
विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची देखते ही देखते बस की चपेट में आ गई, उसे किसी भी तरह संभालने का मौका नहीं मिला. इस घटना ने वहां के लोगो को और बच्ची के परिजनों को अंदर तक झंझोर दिया है.

 

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंच गए. लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

The post विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)