होम › Chhattisgarh › लछनपुर में बनेगा मल्टीपरपज इंडोर हॉल, सरकार ने मंजूर किए करीब 5 करोड़
Chhattisgarh

लछनपुर में बनेगा मल्टीपरपज इंडोर हॉल, सरकार ने मंजूर किए करीब 5 करोड़

WhatsApp Facebook
लछनपुर में बनेगा मल्टीपरपज इंडोर हॉल, सरकार ने मंजूर किए करीब 5 करोड़

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण के लिए राज्य शासन ने 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक एकड़ जमीन पर इस हॉल का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद शासन ने बुधवार को प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया।

 

लछनपुर में बनने वाले इस मल्टीपरपज इंडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट सहित विभिन्न खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मुंगेली जिले और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध होगी।

 

इंडोर हॉल के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

The post लछनपुर में बनेगा मल्टीपरपज इंडोर हॉल, सरकार ने मंजूर किए करीब 5 करोड़ appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)