होम Chhattisgarh रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान
Chhattisgarh

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

WhatsApp Facebook
रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

IMG-20260808-WA0008-300x200 रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर आयोजित फैशन शो में इन बेटियों ने मिस इंडिया ईस्ट अनुष्का सोन के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक किया। इस प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों को भावुक किया, बल्कि यह बदलाव, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की एक नई कहानी बनकर सामने आई।

 

इस फैशन शो में पुनेम देवे, माड़वी देवे, माड़वी माल्ले, मिडियम गांगी, माड़वी नान्दनी, डोंडी रामे, माड़काम भीमे, पोड़ियाम राजे, पुनेम ज्योति और हिड़मे मारकाम ने भाग लिया। ये सभी बेटियां पहले भटके हुए रास्ते से लौटकर अब एक सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ रही हैं।

 

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस पहल की सराहना की। दोनों नेताओं ने मंच पर पहुंचकर इन बेटियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

 

यह आयोजन केवल एक फैशन शो नहीं था, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और संघर्ष से सम्मान की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की एक मजबूत तस्वीर पेश करता है। ग्रामोद्योग विभाग की यह पहल राज्य में पुनर्वास और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

The post रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)