होम Chhattisgarh रायपुर में मानसरोवर भवन के तृतीय तल पर अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई  
Chhattisgarh

रायपुर में मानसरोवर भवन के तृतीय तल पर अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई  

WhatsApp Facebook
रायपुर में मानसरोवर भवन के तृतीय तल पर अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने गोल चौक मार्ग स्थित मानसरोवर भवन में बिना अनुमति किए जा रहे अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 5 के नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाकर निर्माण स्थल से सामग्री हटाई।

 

नगर निगम के अनुसार, मानसरोवर भवन के स्वामी द्वारा भवन के तृतीय तल पर बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जोन 5 के नगर निवेश विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री को हटाया।

 

कार्रवाई के दौरान स्थल पर मौजूद सेंटरिंग होमवर्क, सरिया, बल्ली और अन्य निर्माण सामग्री को हटाया गया। निगम की टीम ने अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ नियमानुसार प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की।

IMG-20260917-WA0009-300x225 रायपुर में मानसरोवर भवन के तृतीय तल पर अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई   

यह कार्रवाई जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

 

नगर निगम की इस कार्रवाई को शहर में बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भवन निर्माण से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

The post रायपुर में मानसरोवर भवन के तृतीय तल पर अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)