होम Chhattisgarh रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन
Chhattisgarh

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

WhatsApp Facebook
रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी चौक सिविल लाइन के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम के संस्कृति विभाग ने जोन क्रमांक 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा स्थल, उसके सामने और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ पुष्प, पुष्पमाला और फूलों की पंखुड़ियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

 

डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया देश के महान अभियंताओं में गिने जाते हैं। उनकी जयंती को देशभर में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। रायपुर में आयोजित होने वाले इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में उनके तकनीकी योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को स्मरण किया जाएगा।

The post रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)