राज्योत्सव होगा खास, अमित शान होने शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में 1 से 3 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार के तीन दिवसीय इस ऐतिहासिक आयोजन की खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे,इस लिए इसे और भी खास बनाया जा रहा है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। इस बार राज्योत्सव की मुख्य थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है, जो प्रदेश के बदलते और सुरक्षित स्वरूप को दर्शाएगी।
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुताबिक, इस साल के राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं, पारंपरिक लोककलाओं और राज्य की विकास यात्रा को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नृत्य दलों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच मिल सके। देश के तीन मशहूर कलाकार बिखेरेंगे जलवा
जनता के मनोरंजन का पूरा ध्यान
स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ युवाओं और आम जनता के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि राज्योत्सव में देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे स्थानीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्तर के संगीत-मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के कड़े इंतजाम राज्योत्सव में भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुगम यातायात और नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगो को असुविधा का सामना न करना पड़े।
The post राज्योत्सव होगा खास, अमित शान होने शामिल appeared first on Ekhabri.com.
साभार: Ekhabri


