होम › Technology › राज्य के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश
Technology

राज्य के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश

WhatsApp Facebook
राज्य के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में भी मौसम कुछ खुशनुमा नजर आ रहा है। कई इलाकों में सुबह से रिमझिम फुहार महसूस की गई है, वहीं दुर्ग राजनांदगांव कोरबा बिलासपुर बलोदाबाजार जैसे इलाकों में भी यही स्थिति निर्मित होती नजर आ रही है। राज्य के कई जिलों में माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों में भारी बारिश मौसम 16 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट है। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 25°C रहने की संभावना है। 21 अगस्त तक बारिश का दौर IMD के अनुसार 17 से 19 अगस्त तक भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है। 20 और 21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

The post राज्य के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)