होम Technology यूएन महासभा में 'क्लाइमेट जस्टिस' का मुद्दा उठाएंगे नेपाल PM बालेन्द्र शाह, बाढ़ के मुआवजे की मांग संभव
Technology

यूएन महासभा में 'क्लाइमेट जस्टिस' का मुद्दा उठाएंगे नेपाल PM बालेन्द्र शाह, बाढ़ के मुआवजे की मांग संभव

WhatsApp Facebook
यूएन महासभा में 'क्लाइमेट जस्टिस' का मुद्दा उठाएंगे नेपाल PM बालेन्द्र शाह, बाढ़ के मुआवजे की मांग संभव

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37974-nepat यूएन महासभा में 'क्लाइमेट जस्टिस' का मुद्दा उठाएंगे नेपाल PM बालेन्द्र शाह, बाढ़ के मुआवजे की मांग संभव

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह इस महीने के आखिर में अमेरिका जाएंगे। वे 24 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे। 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सरकार उनके भाषण की तैयारी में जुटी है। इस दौरान नेपाल की ओर से उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से भी चर्चा की गई है।

बाढ़ से भारी तबाही, मुआवजे की तैयारी

नेपाल यूएनजीए में जलवायु परिवर्तन के साथ ‘क्लाइमेट जस्टिस’ का मुद्दा भी उठा सकता है। हाल ही में नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल में भारी तबाही मचाई। खबर के मुताबिक, इस आपदा में 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जबकि करीब 4,900 लोग अब भी लापता हैं।

नुकसान का आकलन कर रही सरकार

नेपाल सरकार आपदा से हुए जान-माल के नुकसान का आकलन कर रही है। वित्त और विदेश मंत्रालय मिलकर इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। विदेश मंत्री शिशिर खनाल भी शाह के साथ अमेरिका जाएंगे। नेपाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने आपदा से हुए नुकसान के लिए मदद और मुआवजे की मांग रख सकता है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)