होम › Chhattisgarh › मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प
Chhattisgarh

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

WhatsApp Facebook
मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा करते हुए बताया गया कि यह विशेष अभियान 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा।

 

इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक गांव में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शासकीय स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, जिससे शिक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह पहल सामाजिक गरिमा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

 

अभियान के अंतर्गत 286.85 करोड़ रुपए की लागत से 6,671 बालिका शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। वहीं 391.44 करोड़ रुपए की लागत से 6,524 गांवों में प्रतीक्षालय सहित मुक्तिधाम बनाए जाएंगे। इसके अलावा 18.22 करोड़ रुपए से 549 अतिरिक्त मुक्तिधामों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

 

जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए 10,027 डिफंक्ट बोरवेल में 52.14 करोड़ रुपए की लागत से रिचार्ज पिट और सैंड फिल्टर लगाए जाएंगे। इससे भू-जल स्तर में सुधार और ग्रामीण पेयजल संकट को कम करने में मदद मिलेगी।

 

यह अभियान विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। योजना के तहत ग्राम सभा की स्वीकृति से कार्यों का चयन होगा और मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के माध्यम से राज्य को लगभग 6,855 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे, जो ग्रामीण विकास और रोजगार के लिए अब तक का बड़ा निवेश माना जा रहा है।

 

योजना में 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल किए गए हैं, जिनमें जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और आपदा प्रबंधन प्रमुख हैं। इसके माध्यम से गांवों में सड़क, पुलिया, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय, पशु चिकित्सालय, जल संरचनाएं और रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएंगे।

 

सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले, रोजगार के अवसर बढ़ें और गांव आत्मनिर्भर बनें। डिजिटल मॉनिटरिंग, सामाजिक अंकेक्षण और ग्राम सभा की भागीदारी से योजना के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है।

 

पत्रकार वार्ता में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और योजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)