होम › Chhattisgarh › मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026: कलाकारों के लिए 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026: कलाकारों के लिए 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन

WhatsApp Facebook
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026: कलाकारों के लिए 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए प्रदेश के लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

 

योजना के तहत चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से प्रदान की जाएगी। यह राशि एक वित्तीय वर्ष में एक बार दी जाएगी। योजना का उद्देश्य लोक कलाकारों को आर्थिक संबल देने के साथ पारंपरिक कला विधाओं के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है।

 

# इन कला विधाओं के कलाकार कर सकते हैं आवेदन

 

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत

नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पाक कला तथा छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं।

 

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन प्रपत्र संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

 

# 96 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले कलाकार पात्र नहीं

 

योजना का लाभ केवल उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय *96 हजार रुपये से अधिक नहीं* है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

 

आवेदन के साथ बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की छायाप्रतिभी प्रस्तुत करनी होगी।

 

# 31 अगस्त तक भेजना होगा आवेदन

 

इच्छुक कलाकार अपनी प्रविष्टियां इस पते पर भेज सकते हैं:

 

संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय,

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर,

द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़) – 492018

 

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” स्पष्ट रूप से अंकित करना जरूरी है।

 

प्राप्त आवेदनों का परीक्षण संबंधित समिति द्वारा किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

 

# लोक कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की पहल

 

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से कलाकारों को आर्थिक सहायता के साथ अपनी कला को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

The post मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026: कलाकारों के लिए 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)