होम › Chhattisgarh › मिलूपारा में अदाणी फाउंडेशन की खेल प्रतियोगिता, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया दम
Chhattisgarh

मिलूपारा में अदाणी फाउंडेशन की खेल प्रतियोगिता, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया दम

WhatsApp Facebook
मिलूपारा में अदाणी फाउंडेशन की खेल प्रतियोगिता, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया दम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र स्थित ग्राम मिलूपारा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से केंद्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदर्श ग्राम्य भारती विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कबड्डी और खो-खो की स्पर्धाओं में तमनार, धरमजयगढ़, मिलूपारा, पुसौर, धौराभांठा, लिब्रा और राजपुर सहित सात स्कूल क्लस्टरों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न अतिथियों, अदाणी समूह के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मिलूपारा के सरपंच उद्धव भगत, उपसरपंच सीताराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा, यादलाल नायक, बबलू पटेल, अशोक पटेल और नित्यानंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पेलमा और गारे पेल्मा-तीन के साइट हेड तथा लॉजिस्टिक्स विभाग के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

IMG-20261027-WA0014-300x225 मिलूपारा में अदाणी फाउंडेशन की खेल प्रतियोगिता, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और खो-खो के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए संघर्ष किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मोमेंटो और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी उपहार प्रदान किए गए, ताकि उनका उत्साह बढ़ाया जा सके।

 

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अदाणी फाउंडेशन ने आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए बस परिवहन की व्यवस्था की थी। साथ ही, प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकीय टीम और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देना आवश्यक है।

 

पेलमा के साइट हेड ने कहा कि खेल शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

वहीं, गारे पेल्मा-तीन के साइट हेड ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करता है। मिलूपारा में आयोजित केंद्रीय खेल प्रतियोगिता भी ग्रामीण विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने की इसी पहल का हिस्सा रही।

 

The post मिलूपारा में अदाणी फाउंडेशन की खेल प्रतियोगिता, 400 से अधिक बच्चों ने दिखाया दम appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)