होम › Chhattisgarh › मानव सेवा की मिसाल, जलेश्वर प्रसाद गुप्ता के परिजनों ने किया देहदान  
Chhattisgarh

मानव सेवा की मिसाल, जलेश्वर प्रसाद गुप्ता के परिजनों ने किया देहदान  

WhatsApp Facebook
मानव सेवा की मिसाल, जलेश्वर प्रसाद गुप्ता के परिजनों ने किया देहदान   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। प्रोजेक्ट दधीचि के तहत रायपुर में देहदान की एक अनुकरणीय पहल सामने आई है। डंगनिया निवासी सतीश गुप्ता और रामस्वरूप गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय जलेश्वर प्रसाद गुप्ता का पार्थिव शरीर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर को दान किया।

 

मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सतीश गुप्ता और रामस्वरूप गुप्ता को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए देहदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

प्रोजेक्ट दधीचि के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से लोगों को देहदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण में मानव शरीर की उपयोगिता सुनिश्चित करना है।

 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ पंकज राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मानव सेवा की मिसाल, जलेश्वर प्रसाद गुप्ता के परिजनों ने किया देहदान   appeared first on Ekhabri.com.

साभार: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)