होम Technology बलौदाबाजार में विकास की रफ्तार तेज, गांवों में पहुंच रहीं बुनियादी सुविधाएं
Technology

बलौदाबाजार में विकास की रफ्तार तेज, गांवों में पहुंच रहीं बुनियादी सुविधाएं

WhatsApp Facebook
बलौदाबाजार में विकास की रफ्तार तेज, गांवों में पहुंच रहीं बुनियादी सुविधाएं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायपुर। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में आयोजित विकास एवं जनसेवा कार्यक्रम में नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान किया गया और महिलाओं को पूरक आहार का वितरण भी किया गया।

 

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं।

 

260 गांवों और दो नगरपालिकाओं में विकास कार्यों पर जोर

 

मंत्री वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लगभग 260 गांवों और दो नगरपालिकाओं में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का आवंटन बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पंचायत और गांव को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल है। इसी दिशा में अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने का काम जारी है।

 

40 स्कूलों में अतिरिक्त कमरों का निर्माण

 

ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों की अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। तिल्दा विकासखंड के 40 स्कूलों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूलों में पेयजल व्यवस्था, बाउंड्री वॉल और शौचालय निर्माण के कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रत्येक गांव में आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान और सामुदायिक शेड जैसे आवश्यक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है।

 

50 गांवों में नई लाइटों के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर

 

ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में नई लाइटें लगाने के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी की गई है। इससे गांवों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी।

 

इसके अलावा विभिन्न गांवों में मुक्तिधाम निर्माण, तालाबों के सौंदर्यीकरण और पिंडा-बूतरा निर्माण के कार्य भी प्रगति पर हैं। राजस्व विभाग के माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

17 सितंबर को विशेष आयोजन का आह्वान

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नागरिकों से दीप प्रज्वलित कर विशेष आयोजन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने नागरिकों से विकास और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

The post बलौदाबाजार में विकास की रफ्तार तेज, गांवों में पहुंच रहीं बुनियादी सुविधाएं appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)