होम › Technology › फ्लाईदुबई पायलट से PM मोदी की बात: स्मित ने सुनाई कॉकपिट की पूरी कहानी, बोले- मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था; पीएम ने कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा
Technology

फ्लाईदुबई पायलट से PM मोदी की बात: स्मित ने सुनाई कॉकपिट की पूरी कहानी, बोले- मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था; पीएम ने कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा

WhatsApp Facebook
फ्लाईदुबई पायलट से PM मोदी की बात: स्मित ने सुनाई कॉकपिट की पूरी कहानी, बोले- मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था; पीएम ने कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40949-mp-modi-flydubai फ्लाईदुबई पायलट से PM मोदी की बात: स्मित ने सुनाई कॉकपिट की पूरी कहानी, बोले- मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था; पीएम ने कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट के कॉकपिट में हुए हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए बात की। करीब 9 मिनट की बातचीत में स्मित ने घटना की पूरी कहानी बताई। गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान की बाद में सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

‘मैं हनुमान चालीसा का जाप कर रहा था’

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “उस वक्त मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था। मुझे इतने घाव लगे थे कि मैं गिर चुका था। लेकिन उस पल को मैंने सोचा कि अगर मैं अभी नहीं उठा तो कुछ भी हो सकता है।” स्मित ने बताया कि मुश्किल समय में वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और घटना के दौरान भी इसे पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी से उन्हें हिम्मत मिली।

पीएम मोदी ने कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा, ‘पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है, आपके साहस, सूझ-बूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाई। देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।’ पीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वे एक फोन कॉल दूर हैं।

गंभीर चोट के बाद भी खोला कॉकपिट का दरवाजा

रिपोर्टों के मुताबिक, हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आया। कैप्टन स्मित घायल हालत में कॉकपिट के फर्श पर गिर गए थे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया। विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान को संभालने में मदद की।

मां की परवरिश का भी पीएम ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने बातचीत में स्मित की मां गीताबेन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित की परवरिश भगवद्गीता के मूल्यों और शिक्षाओं के साथ हुई है। स्मित ने प्रधानमंत्री से बातचीत को अपने लिए गर्व का क्षण बताया। वह फिलहाल अबू धाबी में इलाज करा रहे हैं।

दुबई से तेल अवीव जा रही थी फ्लाइट

फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर घटना हुई, जिसमें कैप्टन स्मित घायल हो गए। विमान तेजी से नीचे आया और बाद में सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना की जांच जारी है और हमले की पूरी वजह अभी जांच का विषय है।

गुजरात सरकार देगी ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’

कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को देखते हुए गुजरात सरकार ने उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का ऐलान किया है। घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने उनकी बहादुरी की सराहना की है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)