होम Technology प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से कई मकान ढहे, कई लोग झुलसे
Technology

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से कई मकान ढहे, कई लोग झुलसे

WhatsApp Facebook
प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से कई मकान ढहे, कई लोग झुलसे

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37365-up प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से कई मकान ढहे, कई लोग झुलसे

प्रयागराज: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में रखे पटाखों में लगातार तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

धमाकों से कई मकान जमींदोज

बताया जा रहा है कि बस्ती से कुछ दूरी पर एक मकान में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। हादसे के समय वहां करीब दर्जनभर लोगों के मौजूद होने की सूचना है। लगातार धमाकों के कारण ग्रामीणों के लिए मौके पर पहुंचना मुश्किल हो गया। विस्फोटों की चपेट में आने से आसपास के कई मकान भी धराशायी हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

5 की मौत, 22 घायल

फिलहाल हादसे में पांच लोगों की मौत और 22 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं।

डीएम-एसपी ने लिया जायजा

मौके पर कौशांबी के डीएम और एसपी भी पहुंचे। बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों के मुताबिक आग पूरी तरह बुझने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)