होम › Technology › पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, कुनार में 3 लोगों की मौत; तालिबान ने दी चेतावनी
Technology

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, कुनार में 3 लोगों की मौत; तालिबान ने दी चेतावनी

WhatsApp Facebook
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, कुनार में 3 लोगों की मौत; तालिबान ने दी चेतावनी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39740-pak पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, कुनार में 3 लोगों की मौत; तालिबान ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी कुनार प्रांत में पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। टोलो न्यूज ने सोमवार को एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पाकिस्तान ने क्यों किया हमला?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक पुलिस स्टेशन परिसर में हुए आत्मघाती बम धमाके के जवाब में किया गया माना जा रहा है। इससे पहले फरवरी में भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच गंभीर सैन्य टकराव हुआ था।

तालिबान ने पाकिस्तान को दी थी चेतावनी

पाकिस्तानी कार्रवाई से कुछ दिन पहले तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस्लामाबाद को अफगान क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान की जमीन पर हमला होने पर काबुल अपनी रक्षा के लिए सैन्य जवाब देगा।

TTP के आरोपों को किया खारिज

मुजाहिद ने पाकिस्तान के उन आरोपों को भी खारिज किया कि अफगानिस्तान में मौजूद चरमपंथी समूह पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए लोगों की भर्ती और ट्रेनिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान प्रशासन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अफगान जमीन से गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं देता।

बातचीत के लिए तैयार काबुल

मुजाहिद ने कहा कि सैन्य जवाब की चेतावनी के बावजूद काबुल इस्लामाबाद से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने सीमा सुरक्षा के लिए बेहतर इंटेलिजेंस शेयरिंग और सहयोग की जरूरत बताई। साथ ही सऊदी अरब की संभावित मध्यस्थता का समर्थन करते हुए कहा कि रियाद दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध रखता है और बातचीत में मदद कर सकता है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)