होम › Technology › पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के बोनट पर चढ़ी; 5 KM तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा- Video Viral
Technology

पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के बोनट पर चढ़ी; 5 KM तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा- Video Viral

WhatsApp Facebook
पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के बोनट पर चढ़ी; 5 KM तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा- Video Viral

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41163-meerut-wife-on-car-bonnet पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के बोनट पर चढ़ी; 5 KM तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा- Video Viral

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति को एक युवती के साथ कार में देखा, जिसके बाद उसने वाहन को रोकने की कोशिश की। कार नहीं रुकने पर महिला कथित तौर पर कार के बोनट पर चढ़ गई और करीब पांच किलोमीटर तक उसी स्थिति में वाहन के साथ चलती रही। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ।

कार रोकने के लिए बोनट पर चढ़ी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला शनिवार को अपने बेटे के साथ स्कूटी से हापुड़ रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर अपने पति की कार पर पड़ी। महिला का आरोप है कि कार में उसका पति एक युवती के साथ मौजूद था। उसने कार को रोकने की कोशिश की और विरोध जताया। आरोप है कि वाहन नहीं रोका गया, जिसके बाद महिला कार के बोनट पर चढ़ गई।

करीब पांच किलोमीटर तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

महिला के बोनट पर होने के बावजूद कार आगे बढ़ती रही। करीब पांच किलोमीटर बाद लोहिया नगर इलाके में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने हस्तक्षेप कर कार रुकवाई। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि कार रुकने के बाद भी उसके साथ मारपीट की गई।

15 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। महिला ने पति के साथ मौजूद युवती को लेकर आपत्ति जताते हुए पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की है।

पति और युवती के खिलाफ दी तहरीर

महिला ने लोहिया नगर थाने में पति और उसके साथ मौजूद युवती के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत में उसने मारपीट, धमकी देने और जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को घटना से संबंधित एक वीडियो भी सौंपा है। पुलिस ने तहरीर और सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद का मामला

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के मुताबिक, पुलिस के संज्ञान में एक वीडियो आया है, जिसमें महिला कार के बोनट पर दिखाई दे रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)