पटना में 19 अगस्त से मेगा जॉब फेयर, बैंकिंग-रिटेल समेत कई सेक्टर में नौकरी का मौका, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पटना: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार की राजधानी पटना में 19 से 23 अगस्त 2026 तक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में कई कंपनियां योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेंगी। फ्रेशर के साथ अनुभवी उम्मीदवार भी इसमें शामिल हो सकेंगे।
बैंकिंग से रिटेल तक नौकरी के अवसर
जॉब फेयर में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल समेत अन्य सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेंगी। उम्मीदवारों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मिलने और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
नौकरी का इंतजार खत्म करने का शानदार मौका! मेगा जॉब फेयर–2026 में करीब 20,000 रिक्तियां बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोल रही हैं। बैंकिंग से लेकर इंश्योरेंस, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विसेज़ तक कई क्षेत्रों में अवसर मिलेंगे।
19–23 अगस्त 2026 |
ज्ञान भवन, पटना।
आप भी… pic.twitter.com/12eMYvLtpr— बिहार कौशल विकास मिशन (@BiharSDM) August 12, 2026
ज्ञान भवन में लगेगा रोजगार मेला
यह रोजगार मेला ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान, पटना में आयोजित होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड सीवी या रिज्यूमे, जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। भर्ती और इंटरव्यू के दौरान इनकी जरूरत पड़ सकती है।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवार बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर जाएं और Job Fair Records सेक्शन में क्लिक करें। यहां BFSI Retail And Other Sector Job Fair (19-23 August 2026) के सामने Apply Now चुनें। इसके बाद Register As में Job Seeker विकल्प चुनकर मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें। OTP सत्यापन के बाद जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें। बिना रजिस्ट्रेशन के मेले में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Source: Asian News Bharat


