होम › Technology › पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास हुई घटना, अस्पताल में भर्ती
Technology

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास हुई घटना, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Facebook
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास हुई घटना, अस्पताल में भर्ती

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35590-punjab पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास हुई घटना, अस्पताल में भर्ती

अमृतसर: नांदेड़ में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ। घटना सुबह करीब 11:30 बजे माता साहिब गुरुद्वारा इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, बादल तख्त श्री हजूर साहिब जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। हमले में उनके हाथ में चोट आई। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

सुरक्षाकर्मी ने हमलावर को रोका

हमले के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने तुरंत बीच-बचाव किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस हमले की वजह और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हरसिमरत कौर भी साथ थीं

हमले के समय सुखबीर बादल की पत्नी और अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल भी उनके साथ थीं। इससे पहले दोनों ने नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन किए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बादल के हाथ पर कपड़ा बंधा नजर आ रहा है।

बीजेपी ने की हमले की निंदा

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और बादल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)