होम Technology न्यूयॉर्क में मेट्रो की चपेट में आये भारतीय मूल के दो छात्र, मौत, पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच
Technology

न्यूयॉर्क में मेट्रो की चपेट में आये भारतीय मूल के दो छात्र, मौत, पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच

WhatsApp Facebook
न्यूयॉर्क में मेट्रो की चपेट में आये भारतीय मूल के दो छात्र, मौत, पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39019-ny न्यूयॉर्क में मेट्रो की चपेट में आये भारतीय मूल के दो छात्र, मौत, पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में रविवार को मेट्रो ट्रेन की चपेट में आने से भारतीय मूल के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवम कौल और मलाइका चित्रे के रूप में हुई है। दोनों रटगर्स यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र थे।

नंबर-4 ट्रेन की चपेट में आए

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा लोअर मैनहट्टन के कैनाल स्ट्रीट स्टेशन पर हुआ। दोनों छात्र नंबर-4 ट्रेन के ट्रैक पर बैठे हुए थे। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन के आने से पहले दोनों को ट्रैक पर बैठे देखा जा सकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रेन को रोकने के लिए ऑपरेटर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाया था या नहीं।

पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के समय दोनों में से कोई शराब या ड्रग्स के नशे में तो नहीं था। जांचकर्ताओं ने किसी सुसाइड नोट की भी तलाश की है। हालांकि अब तक कोई नोट नहीं मिला है और आत्महत्या की आशंका से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।

ट्रेन ऑपरेटर ने क्या बताया

ट्रेन ऑपरेटर के अनुसार, उसने एक पुरुष और महिला को ट्रैक पर बैठे देखा था। ट्रेन में करीब 100 यात्री सवार थे, जिन्हें हादसे के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)